• Fri. Jun 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘मैं और इटली किसी के आगे कभी मिन्नतें नहीं करते’- ट्रंप के किस बयान पर मेलोनी ने कही ये बात

Byadmin

Jun 19, 2026


ट्रंप और मेलोनी

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, हाल ही में फ़्रांस में हुए जी-7 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाक़ात हुई थी

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 3 मिनट

इसी सप्ताह जी-7 में शामिल होने फ़्रांस गए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक विवादित बयान ने इटली और अमेरिका के बीच और कड़वाहड़ पैदा कर दी है.

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने शुक्रवार को कहा कि ट्रंप ने उनके बारे में मनगढ़ंत बातें कीं.

विवाद तब शुरू हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इतालवी टीवी चैनल से कहा कि जी7 शिखर सम्मेलन में मेलोनी ने उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए ‘मिन्नत’ की थी.

उनके इस बयान पर विवाद इतना बढ़ गया कि इटली के विदेश मंत्री, एंटोनियो तजानी ने इस सप्ताहांत अपनी अमेरिका की यात्रा रद्द कर दी है.

रॉयटर्स के मुताबिक एंटोनियों तजानी ने ट्रंप पर प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बारे में ‘अपमानजनक’ टिप्पणियाँ करने का आरोप लगाया. उन्होंने इन टिप्पणियों को ‘गंभीर और अपमानजनक’ बताया.

By admin