• Sun. Aug 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘मैं भागी क्योंकि मुझे पता था कि मैं मर जाऊंगी’, पीछा करने वाले रूसी ड्रोन से बचने वाली महिला की आपबीती

Byadmin

Aug 9, 2026


इन्ना लित्विनेन्को का कहना है कि जब उन्होंने ख़ेरसोन में एक घायल महिला की मदद करने की कोशिश की, तब रूसी ड्रोन उनका पीछा कर रहे थे

इमेज स्रोत, Inna Lytvynenko

इमेज कैप्शन, इन्ना लित्विनेन्को का कहना है कि जब उन्होंने ख़ेरसोन में एक घायल महिला की मदद करने की कोशिश की, तब रूसी ड्रोन उनका पीछा कर रहे थे

इन्ना लित्विनेंको जब भी किसी इमरजेंसी कॉल पर जाती हैं, तो हमेशा चमकीले नारंगी रंग का बुलेटप्रूफ़ जैकेट पहनती हैं.

पिछले साल जुलाई में खेरसोन में एक रूसी ड्रोन हमले में घायल हुई महिला का इलाज करने के लिए इस पैरामेडिक को भेजा गया था, तभी एक एफ़पीवी ड्रोन उनकी एंबुलेंस से टकरा गया.

कुछ सेकंड बाद उन्होंने आसमान में भनभनाहट की आवाज सुनी. एक और ड्रोन बहुत तेजी से सीधे उनकी ओर आ रहा था.

वह याद करते हुए कहती हैं, “मैं घबरा गई. मैंने अपना मेडिकल बैग उठाया और भागने लगी. मैं चिल्ला रही थी. मुझे पता था कि अगर मैं रुक गई, तो मारी जाऊंगी.”

करीब 10 मिनट तक उनका पीछा करने के बाद ड्रोन वहां से चला गया. इसके तुरंत बाद पुलिस ने लित्विनेंको को वहां से निकाला.

By admin