डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार देर रात अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक सामरिक साझेदारी को प्रमुख क्षेत्रों में और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का फोन आया। हमने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक सामरिक साझेदारी को प्रमुख क्षेत्रों में और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस को पुत्र की प्राप्ति पर बधाई दी और पूरे परिवार को शुभकामनाएं दीं।
यह बातचीत भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के निरंतर प्रयासों के बीच हुई है। दोनों देश व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा, ऊर्जा और लोगों के बीच आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।