• Sun. Nov 1st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘मॉक संसद’ में राहुल गांधी का दावा- 2024 का लोकसभा चुनाव ‘अवैध’ था

Byadmin

Nov 1, 2026


राहुल गांधी

इमेज कैप्शन, 31 अक्तूबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ जन महाभियोग की कार्यवाही के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 8 मिनट

इंडिया गठबंधन ने शनिवार को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ ‘जन महाभियोग’ का प्रस्ताव पारित कर दिया.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर एक ‘मॉक संसद’ में ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से हटाने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया.

प्रस्ताव पर चर्चा के आख़िर में राहुल गांधी ने कहा, “13.3 करोड़ वोटर्स के नाम मतदाता सूची से हटाए गए. पिछले लोकसभा (2019) चुनावों में इन वोटरों ने मतदान किया था. 2024 में बीजेपी ने चुनाव 3 परसेंट के मार्जिन से जीता. हर सात में से एक वोटर का नाम मिटाकर चुनाव आयोग ने कबूल किया है कि 2024 का लोकसभा चुनाव अवैध था.”

राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश और उनके साथी षड्यंत्रकारियों ने ‘देशद्रोह’ किया है और इसके लिए उनपर कार्रवाई ज़रूर होगी.

राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार अब मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर बचने वाले नहीं हैं.

By admin