• Wed. Sep 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मोदी सरकार से पहले भी क्या एसआईआर होता था, अभी से कितना अलग था?

Byadmin

Sep 30, 2026


दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया के तहत एक महिला से जानकारी लेती एक चुनाव अधिकारी

इमेज कैप्शन, 2003 में हुए पुनरीक्षण और 2025 में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के बीच कई अंतर हैं

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 8 मिनट

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) को लेकर उठ रहे सवालों के बीच निर्वाचन आयोग की ओर से यह तर्क दिया जाता रहा है कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की ऐसी प्रक्रिया पहले भी अपनाई जा चुकी है.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता भी कई मौक़ों पर कह चुके हैं कि एसआईआर जैसी प्रक्रिया कांग्रेस के शासनकाल में भी होती रही है.

हालांकि, पहले हुए पुनरीक्षण और 2025 की एसआईआर प्रक्रिया के बीच कई अंतर हैं.

एसोसिएशन फ़ॉर डेमोक्रेटिक रिफ़ॉर्म्स (एडीआर) ने बिहार में एसआईआर को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के सामने 2003 और अब की प्रक्रिया के बीच अंतर का मुद्दा उठाया था.

एडीआर उन याचिकाकर्ताओं में शामिल है, जिन्होंने बिहार में एसआईआर को चुनौती दी है.

By admin