• Fri. Sep 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

यूक्रेन का आरोप- पावलोह्राद में रूसी ड्रोन के हमले में पांच लोगों की मौत, 67 घायल

Byadmin

Sep 11, 2026


हरमनप्रीत कौर

इमेज स्रोत, Getty Images

टी-20 महिला एशिया कप क्रिकेट के सेमीफ़ाइनल में भारत ने बांग्लादेश को हरा दिया है.

फ़ाइनल में पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी टीम की तारीफ़ करते हुए कहा कि जिस तरह चीजें आगे बढ़ रही हैं उससे वो काफ़ी खुश हैं.

बांग्लादेश को 40 रन से हराने के बाद हरमनप्रीत ने मैच में छोटी साझेदारियों का ख़ास तौर पर ज़िक्र किया.

भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 149 रन बनाए, जवाब में बांग्लादेश की टीम 7 विकेट पर 109 रन ही बना सकी.

उन्होंने पारी के दौरान रिचा घोष और दीप्ति शर्मा के योगदान का ज़िक्र करते हुए कहा, “ख़ासकर इस तरह की पिच पर छोटी साझेदारियां मायने रखती हैं. रिचा ने भी अहम शॉट खेले. दीप्ति ने गेंदबाज़ी में शानदार प्रदर्शन किया और हमें कुछ अहम विकेट दिलाए.”

हरमनप्रीत ने कहा, “हमारी बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी जिस तरह चल रही है, उससे भी खुश हूं. अच्छी गेंदों की अपनी अहमियत थी. अगर आप गेंद को अच्छी तरह स्पिन करा रहे थे, तो उस गेंद की भी अपनी अहमियत थी. आज दोनों टीमों के स्पिनरों ने अच्छी गेंदबाज़ी की. बल्लेबाज़ों के लिए मुश्किल थी और स्पिनरों ने पिच का अच्छी तरह इस्तेमाल किया.”

भारत ने बांग्लादेश को 40 रन से हराकर महिला एशिया कप के फ़ाइनल में जगह बनाई है. यह एशिया कप के इतिहास में भारत का 10वां फ़ाइनल होगा. जब भी महिला एशिया कप हुआ है, भारत हर बार फ़ाइनल में पहुंचा है.

गुरुवार को हुए मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने बांग्लादेश के सामने 150 रन का लक्ष्य रखा था.

शेफाली वर्मा ने मिले मौकों का फायदा उठाते हुए 40 गेंदों पर 64 रन बनाए. शेफाली को तीन जीवनदान मिले. उन्हें 6, 11 और 56 रन के स्कोर पर कैच छोड़ा गया.

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 149 रन बनाए थे. लेकिन बांग्लादेश की पूरी टीम इस टी-20 मैच में सात विकेट खोकर 109 रन ही बना पाई.

By admin