• Tue. Oct 27th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

यूपी:शाम को रूबीना के घर गया था अयान, रात को चारपाई पर मिली लाश; दो साल का लव अफेयर और केरल कनेक्शन मिला – Moradabad Pakbara Ayaan Death Girlfriend House Postmortem Report

Byadmin

Oct 26, 2026


moradabad pakbara ayaan death girlfriend house postmortem report

मृतक अयान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मुरादाबाद स्थित पाकबड़ा थानाक्षेत्र के समाथल गांव में रविवार की देर रात करीब पौने दो बजे प्रेमिका के घर में 19 वर्षीय युवक अयान (19) का शव चारपाई पर पड़ा मिला जबकि प्रेमिका और उसके परिवार के लोग गायब हैं। इसके अलावा घर के बरामदे में भी कुंडे में रस्सी का फंदा लटका मिला है। पुलिस ने अयान के पिता आसिफ की तहरीर पर प्रेमिका रूबीना, उसके पिता रहीस, मां बानो के खिलाफ गला घोंटकर हत्या किए जाने में रिपोर्ट दर्ज की है। सोमवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा उसके हाथ, माथे और पीठ पर चोट के निशान मिले हैं।


By admin