• Sun. Oct 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

यूपी पेट परीक्षा आज:परीक्षार्थियों को राहत देने के लिए चलेंगी अतिरिक्त बस और ट्रेनें; जानिए कब… कहां से – Up: Pet Exam On Sunday, Additional Buses And Trains Will Run To Provide Relief To Candidates; Know The Details

Byadmin

Oct 25, 2026


उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पेट) रविवार को लखनऊ में आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन अतिरिक्त बसें चलाएगा।

अवध बस डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरएस वर्मा को परीक्षार्थियों को परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए नोडल अफसर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि लखनऊ में आयोजित परीक्षा में यूपी के आठ शहरों से एवं बिहार से करीब 10 हजार परीक्षार्थी आ रहे है। मार्गवार परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएगी। आलमबाग, कैसरबाग व अवध बस स्टेशन से अतिरिक्त बसें 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। सेवाओं में एसी जनरथ बसें भी शामिल होंगी। जहां परीक्षार्थी ऑनलाइन सीटों की बुकिंग करा सकते है। इसके अलावा हर मार्ग पर अतिरिक्त साधारण बसें चलेंगी।

स्पेशल ट्रेनों से मिलेगी राहत

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन रविवार को स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। इसमें 04322/21 लखनऊ-मुरादाबाद स्पेशल 25 व 30 अक्तूबर एवं पहली नवंबर को चलाई जाएगी। ट्रेन में 13 कोच होंगे। 04322 परीक्षा स्पेशल मुरादाबाद से दोपहर 1:20 बजे चलकर रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, बालामऊ होते हुए शाम 6:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में 04321 परीक्षा स्पेशल लखनऊ से शाम सात बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से गुजरते हुए 1:50 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी।

इसी क्रम में 04324 परीक्षा स्पेशल मुरादाबाद से शाम 6:55 बजे चलकर रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई और बालामऊ होते हुए रात 12:25 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में 04323 परीक्षा स्पेशल लखनऊ से रात 1:35 बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए सुबह आठ बजे मुरादाबाद पहुंचेगी।

05007 गोरखपुर-लखनऊ स्पेशल गोरखपुर से शनिवार रात 8:35 बजे चलाई गई। ट्रेन आनन्दनगर, सिद्धार्थनगर, बढ़नी, तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, करनैलगंज, बुढ़वल, बाराबंकी होकर बादशाहनगर रात 3:48 बजे व लखनऊ जं. 4:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में 25 अक्टूबर व पहली नवंबर को वापसी में 05008 लखनऊ-गोरखपुर स्पेशल लखनऊ जंक्शन से रात 8:55 बजे व बादशाहनगर से रात 9:28 चलकर गोरखपुर तड़के चार बजे पहुंचेगी।

29 व 31 अक्तूबर को 05011 लखनऊ जं-बरेली जं स्पेशल लखनऊ जंक्शन से रात 11:35 बजे व ऐशबाग से 11:52 बजे, मोहिबुल्लापुर से 12:07 बजे चलकर सिधौली, सीतापुर, हरगांव, लखीमपुर, गोला गोकर्णनाथ, मैलानी, पूरनपुर, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी होकर बरेली जंक्शन रात पाैने आठ बजे पहुंचेगी। वापसी में 25 व 30 अक्तूबर व पहली नवम्बर को 05012 बरेली जं-लखनऊ जं स्पेशल बरेली जंक्शन से शाम छह बजे चलकर मोहिबुल्लापुर रात 1:47 बजे, ऐशबाग 2:42 बजे होते हुए लखनऊ जंक्शन रात तीन बजे पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेनों में जनरल के 10 कोच रहेंगे।

By admin