• Fri. Sep 20th, 2024

24×7 Live News

Apdin News

ये क्या खाक पढ़ाएंगे… VC के सामने लखनऊ विश्वविद्यालय में मोदी की ‘आरती’, कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना – narendra modi aarti in lucknow university in front of vc alok rai congress shared video

Byadmin

Sep 20, 2024


लखनऊः उत्तर प्रदेश के लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अलावा विश्वविद्यालय के कुलपति आलोक कुमार भी दिख रहे हैं। नरेंद्र मोदी की तस्वीर के बगल में एक महिला संस्कृत गीत के जरिए नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामना दे रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर पोस्ट करते हुए ‘सरकारी संस्थानों पर आरएसएस के कब्जे’ का आरोप लगाया है।सुप्रिया श्रीनेत ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘राहुल गांधी लगातार कहते हैं संस्थानों में RSS के लोग भर कर कब्जा किया जा रहा है। बात लखनऊ यूनिवर्सिटी की है। चांसलर राज्यपाल आनंदीबेन। VC आलोक कुमार। ये नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी तस्वीर की आरती उतार रहे हैं। यह क्या ख़ाक पढ़ायेंगे?’ वीडियो 17 सितंबर का बताया जा रहा है, जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन था। विश्वविद्यालय में इस दौरान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें तमाम फैकल्टी मेंबर्स के साथ विश्वविद्यालय के कुलपति आलोक कुमार भी शामिल हुए थे। राज्यपाल और विश्वविद्यालय की चांसलर आनंदीबेन पटेल भी इस कार्यक्रम में शामिल हुई थीं।

आनंदीबेन पटेल ने ही मोदी के जन्मदिन पर केक भी काटा। वहीं, इसके अलावा विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग के पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ ने भी मोदी के जन्मदिन पर सेवा और शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया था। बख्शी का तालाब के सोनवा गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में कुलपति आलोक राय भी शामिल हुए और बच्चों के साथ मिलकर उन्होंने केक भी काटा। साथ ही उन्होंने दोपहर का भोजन भी छात्रों के साथ किया।

By admin