• Sun. May 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

राजस्थान के भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में लगी भीषण आग, फैक्ट्री के सामान जलकर राख

Byadmin

May 24, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में आग लग गई। दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए और काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फैक्ट्री परिसर से अचानक धुआं उठना शुरू हुआ, जिसके कुछ ही देर बाद पूरी फैक्ट्री में आग फैल गई।

फैक्ट्री में प्लास्टिक दाना और ज्वलनशील सामग्री से आग तेज हो गई जिससे काबू पाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। वहीं, आग को बढ़ता देख तुरंत फायर विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।

By admin