राजस्थान के चूरू जिले के भानुदा गांव में विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। स्थानीय लोगों ने प्लेन क्रैश की सूचना दी है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। खबर मिलते ही पुलिस विभाग हरकत में आ गया है। राजलदेसर थाने की पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। स्थानीय लोगों और प्रशासन की नजर अब इस घटना के कारणों और नुकसान के आकलन पर टिकी है। भानुदा गांव और आसपास के क्षेत्रों में इस हादसे की खबर से दहशत का माहौल है। लोग घटनास्थल की ओर जा रहे हैं, जबकि प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।