• Fri. Jun 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

रात में अचानक खुल जाती है नींद? दोबारा सोने के लिए अपनाएं ये तरीके

Byadmin

Jun 19, 2026


नींद

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, गहरी नींद, पर्याप्त नींद और तनाव मुक्त रहना हमारे जीवन के लिए बहुत अहम है

आपको रात में अच्छी नींद आए लेकिन अचानक देर रात दो-तीन बजे के बीच आपकी नींद टूट जाए? आप फिर से सोने की काफ़ी कोशिश करें लेकिन फिर भी नींद आखों से बहुत दूर हो तो?

कई लोग इसे तनाव की वजह मानते हैं, जबकि कुछ इसे गंभीर स्वास्थ्य समस्या समझते हैं. इस तरह जागना कई अलग-अलग समस्याओं का संकेत हो सकता है.

गहरी नींद, पर्याप्त नींद और तनाव मुक्त रहना न सिर्फ़ हमारे जीवन के लिए बहुत अहम है बल्कि हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी ज़रूरी है.

हमारी नींद एक जैसी अवस्था में नहीं होती है, यह अलग-अलग चरण से गुजरती है, जैसे-हल्की नींद, गहरी नींद, सतर्कता और आरईएम नींद. यह चक्र हर 90 मिनट में बदलता है.

रात के पहले आधे हिस्से में गहरी नींद अधिक आती है, जबकि भोर होते-होते नींद हल्की यानी सतर्कतापूर्ण हो जाती है.

By admin