• Thu. Nov 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘रामायण’: रिलीज़ से पहले किन विवादों से गुज़री रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फ़िल्म?

Byadmin

Nov 5, 2026


निर्देशक नितेश तिवारी की फ़िल्म 'रामायण' का पहला भाग आज, गुरुवार पांच नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रहा है.

इमेज कैप्शन, निर्देशक नितेश तिवारी की फ़िल्म ‘रामायण’ का पहला भाग पांच नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुआ
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 11 मिनट

निर्देशक नितेश तिवारी की फ़िल्म ‘रामायण’ का पहला भाग आज, गुरुवार पांच नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रहा है. इसका नाम ‘रामायण: राइज़ ऑफ़ अ लेजेंड’ है.

फ़िल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के किरदार में हैं. सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण बने हैं.

निर्माता कंपनी प्राइम फ़ोकस स्टूडियोज़ के मुताबिक़, फ़िल्म हिंदी समेत छह भाषाओं में रिलीज़ हो रही है. इसका प्रीमियर 27 अक्तूबर को लॉस एंजिलिस के एकेडमी म्यूज़ियम ऑफ़ मोशन पिक्चर्स में हुआ था.

लेकिन पर्दे तक पहुंचने से पहले फ़िल्म को लेकर कई तरह के सवाल और विवाद सामने आए.

कुछ सवाल फ़िल्म के संगीत, कपड़ों और कंप्यूटर से बनाए गए दृश्यों को लेकर थे. कुछ आपत्तियां कलाकारों के पुराने बयानों और पिछली फ़िल्मों से जुड़ी थीं. वहीं फ़िल्म की स्क्रिप्ट और दूसरी सामग्री के अधिकारों का मामला अदालत तक पहुंचा. तारीख़ों के हिसाब से जानते हैं कि ‘रामायण’ को लेकर कब क्या हुआ और संबंधित लोगों ने क्या जवाब दिया.

By admin