• Mon. Jul 6th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

राम मंदिर चंदा मामला: अयोध्या में अब श्रद्धालु क्या सोच रहे हैं और आगे की राह क्या होगी?

Byadmin

Jul 6, 2026


राम लला

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, राम मंदिर का प्रबंधन देखने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बनाया गया था

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 12 मिनट

राम मंदिर चंदे में गड़बड़ी के आरोप लगने के बाद इस मामले में एसआईटी बनी, पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज की और फिर ट्रस्ट के दो प्रमुख लोगों का इस्तीफ़ा भी हुआ.

इन सबके बावजूद इस घटना की न तो चर्चा थमी है और न ही दान से जुड़ी अनियमितताओं को लेकर, आम राम भक्तों के मन की सभी आशंकाओं के उत्तर मिले हैं.

बीबीसी के साप्ताहिक कार्यक्रम ‘द लेंस’ में शामिल हुए विश्व हिन्दू संगठन (वीएचपी) के अंतरराष्ट्रीय प्रमुख आलोक कुमार ने स्वीकार किया कि “इससे राम भक्त आहत हैं और दोषियों को दंड दिलाकर हमें प्रायश्चित करना होगा.”

उधर, राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि यह मामला केवल आपराधिक जांच का नहीं, बल्कि मंदिर प्रबंधन, जवाबदेही और सरकारी निगरानी से जुड़े बड़े सवाल भी खड़े करता है.

वीडियो कैप्शन, राम मंदिर दान विवाद पर देखिए इस सप्ताह का ‘द लेंस’

हालांकि चोरी का पूरा विवरण और ज़िम्मेदारियों का अंतिम निर्धारण जांच पूरी होने के बाद ही होगा.

By admin