• Fri. Aug 7th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बीबीसी की पड़ताल: ‘चोरी करने वालों को पकड़ा भी, समझाया भी लेकिन वो नहीं माने’

Byadmin

Aug 7, 2026


राम मंदिर
इमेज कैप्शन, बीबीसी ने दो ऐसे लोगों से बात की है जिन्होंने राम मंदिर में काम करते हुए दान और चढ़ावे की व्यवस्था को बेहद क़रीब से देखा है

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले की आपराधिक जांच जारी है लेकिन इस मामले से जुड़े घटनाक्रम ने देश के सबसे चर्चित धार्मिक स्थलों में से एक की प्रशासनिक व्यवस्था, निगरानी प्रणाली और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

हज़ारों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मंदिर में दान और चढ़ावे की व्यवस्था को लेकर उठे सवालों ने राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक स्तर पर भी बहस छेड़ दी है.

चढ़ावा चोरी मामले की पड़ताल करते हुए बीबीसी ने दो ऐसे लोगों से बात की है जिन्होंने राम मंदिर में काम करते हुए दान और चढ़ावे की व्यवस्था को बेहद क़रीब से देखा है.

इन दोनों लोगों ने जो कहा, एसआईटी की शुरुआती जांच में जो सामने आया और राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोग जो कह रहे हैं, ये सब मिलाकर देखें तो इस पूरे मामले की तस्वीर काफ़ी उलझी हुई नज़र आती है.

‘प्रभु का धन है, प्रभु देख रहे हैं’

पूर्व काउंटिंग कर्मचारी
इमेज कैप्शन, पूर्व काउंटिंग कर्मचारी ने अपनी पहचान ना बताने की शर्त पर बीबीसी हिन्दी से बात की

इस पड़ताल में जिस पहले शख़्स से हमने बात की वो जो कुछ महीने पहले तक मंदिर के काउंटिंग रूम में काम करते थे. पहचान न ज़ाहिर करने की शर्त पर उन्होंने हमसे बात की.

By admin