• Sat. Aug 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

राष्ट्रीय कर्ज़ का रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचना अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए कितनी बड़ी ख़तरे की घंटी

Byadmin

Aug 22, 2026


अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज ऐतिहासिक ऊंचाई तक पहुंच गया है, जिसे लेकर चिंता जताई जा रही है

अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज़ 40 ट्रिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. अमेरिकी सरकार के वित्त विभाग के आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है.

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के मुताबिक़, अमेरिका के सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी के अनुपात में उसका राष्ट्रीय कर्ज़ 125.8% हो गया है.

दिलचस्प ये है कि बीते एक दशक में अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज़ दो गुना हो गया है और कांग्रेसनल बजट ऑफिस (सीबीओ) का अनुमान है कि 2036 तक यह 64 ट्रिलियन डॉलर के स्तर पर पहुंच जाएगा.

अमेरिका के बढ़ते कर्ज़ को लेकर ईरान ने भी तंज़ किया है, जिसके साथ पिछले पांच महीने से अमेरिका संघर्ष में उलझा हुआ है.

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची न्यूयॉर्क टाइम्स और सीएनएन की ख़बरों को साझा करते हुए एक्स पर लिखा, “तथाकथित ‘इकोऩॉमिक डी-डे’ अमेरिका के अपने संकट से ध्यान भटकाने की कोशिश है.”

By admin