• Mon. Nov 23rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

राहुल गांधी इसराइल के मामले में क्या मोदी सरकार के साथ खड़े हैं?

Byadmin

Nov 23, 2026


इसराइल और कांग्रेस

इमेज कैप्शन, 2014 से 2018 तक भारत में इसराइल के राजदूत रहे डेनियल कारमोन राहुलल गांधी के साथ

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 9 मिनट

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी विरले ही मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना के कोई मौक़े छोड़ते हैं.

लेकिन कुछ मौक़ों पर उनकी टिप्पणियां ऐसी भी रही हैं जो मोदी सरकार की विदेश नीति से सहमति के क़रीब होती हैं.

राहुल ने पिछले हफ़्ते यूनिवर्सिटी ऑफ़ शिकागो में एक बातचीत के दौरान रणनीतिक हितों को देखते हुए इसराइल के साथ मज़बूत संबंधों का समर्थन किया था. उन्होंने इसके साथ ही सात अक्तूबर 2023 को इसराइल में आम नागरिकों पर हमास के हमलों और उसके बाद से ग़ज़ा में इसराइल की ओर से जारी युद्ध की निंदा की.

राहुल की इस टिप्पणी को कांग्रेस के पुराने रुख़ में नरमी के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. यूक्रेन पर रूस के हमले के मामले में भी राहुल ने मोदी सरकार की नीतियों का समर्थन किया था.

इसराइल पर राहुल गांधी के हालिया बयान की उनके सहयोगी दलों ने भी आलोचना की है.

By admin