• Wed. Jul 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया

Byadmin

Jul 21, 2026


राहुल गांधी को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लेते पुलिसकर्मी

इमेज स्रोत, @RahulGandhi

इमेज कैप्शन, राहुल गांधी को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लेते पुलिसकर्मी
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का विरोध प्रदर्शन जंतर-मंतर पर जारी है.

वहीं कांग्रेस के सांसदों ने राहुल गांधी के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू किया था. कांग्रेस सांसदों की मांग थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा दें.

बीबीसी संवाददाता सुमेधा पाल ने बताया है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है.

बीबीसी संवाददाता पवनकांत ने बताया कि हिरासत में लिए गए नेताओं को छत्रसाल स्टेडियम में ले जाया गया है. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी मंदिर मार्ग थाने पहुंचीं.

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा है कि राहुल और प्रियंका गांधी से पुलिस ने दुर्व्यवहार किया है और उन्हें नहीं पता है कि पार्टी नेताओं को कहां ले जाया गया है.

By admin