• Mon. Oct 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

रिश्वतखोरी मामले में DGCA के डिप्टी डायरेक्टर गिरफ्तार, सीबीआई करेगी पूछताछ

Byadmin

Oct 5, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रिश्वतखोरी के एक कथित मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक उप निदेशक (डिप्टी डायरेक्टर) को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, यह गिरफ्तारी तमिलनाडु में की गई है।

जांच एजेंसी पूछताछ के लिए आरोपित अधिकारी को राष्ट्रीय राजधानी लाने के लिए ट्रांजिट रिमांड की मांग करते हुए अदालत का रुख करेगी। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी को रिश्वत की कथित मांग के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

By admin