• Mon. Oct 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

संजय दत्त ने टीवी शो में ऐसा क्या कहा, जिसे माना जा रहा है मोदी सरकार पर तंज़, बाद में अपने बयान को लेकर ये कहा

Byadmin

Oct 5, 2026


संजय दत्त की टिप्णियों को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर कई लोग पीएम मोदी से जोड़ रहे हैं

इमेज कैप्शन, संजय दत्त की टिप्णियों को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर कई लोग पीएम मोदी से जोड़ रहे हैं
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

फ़िल्म अभिनेता संजय दत्त शेखर सुमन के शो ‘शेखर टुनाइट’ में देश के मौजूदा हालात पर अपनी टिप्पणी को लेकर चर्चा में हैं. गांधी जयंती के मौक़े पर प्रसारित इस विशेष एपिसोड में संजय दत्त ने कहा कि उन्हें अब भारत में पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती.

उन्होंने कहा कि भारत के लोग बहुत अच्छे, बड़े दिल वाले और मेहमाननवाज़ हैं और देश में शांति होनी चाहिए.

संजय दत्त ने कहा, “मुझे अब हमारे देश में वो शांति महसूस नहीं होती.” उन्होंने प्रार्थना की कि ‘वे दिन फिर लौट आएँ.’

इसके बाद शो में संजय दत्त से कहा गया कि वो पाँच मिनट के लिए ख़ुद को देश का प्रधानमंत्री मानकर लोगों को संबोधित करें.

इस पर संजय दत्त ने अपने चर्चित किरदार ‘मुन्नाभाई’ के अंदाज़ में एक व्यंग्यात्मक भाषण दिया.

By admin