• Mon. Sep 23rd, 2024

24×7 Live News

Apdin News

रूस का ‘शैतान’ परमाणु परीक्षण में फेल, लॉन्च पैड भी तबाह, सैटेलाइट तस्वीरों ने खोली पोल

Byadmin

Sep 23, 2024


यूक्रेन से भीषण लड़ाई के बीच रूस को तगड़ा झटका लगा है। उसकी सबसे खतरनाक परमाणु मिसाइल की टेस्टिंग फेल हो गई। यह चौथी बार है जब रूस की परमाणु मिसाइल का परीक्षण फेल हुआ है। इस मिसाइल को रूस का शैतान (SATAN-2) भी कहा जाता है। लॉन्चिंग के दौरान मिसाइल उड़ान भरने से पहले ही फट गई। इससे लॉन्च पैड भी तबाह हो गया। सैटेलाइट तस्वीरों से तबाही का मंजर साफ देखा जा सकता है।

21 सितंबर को रूस ने अरखानजेस्क क्षेत्र में परमाणु क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल RS-28 सरमत का परीक्षण किया। इसे SATAN-2 भी कहा जाता है। मॉस्को ने हालांकि परीक्षण के परिणामों का खुलासा नहीं किया, लेकिन सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि साइट पूरी तरह से तबाह हो गई है। तस्वीरों से तबाही का मंजर साफ देखा जा सकता है। साइट पर गहरा गड्ढा बन गया है,  इससे पता लगता है कि परीक्षण स्थल को काफी नुकसान पहुंचा है।

क्या है रूस का शैतान

रूस की परमाणु मिसाइल RS-28 SARMAT को पश्चिम और अमेरिका रूस का शैतान बुलाते हैं। यह रूस के प्रमुख हथियारों में एक है। पल भर में यह किसी भी देश को तबाह करने की क्षमता रखता है। हालांकि माना जा रहा है कि अप्रैल 2022 के बाद चौथी बार है, जब इसका परीक्षण फेल हुआ है। ऐसे में अब इसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। इसके बावजूद रूस का कहना है कि मिसाइल कॉम्बैट अलर्ट पोजिशन पर मुस्तैदी से तैनात हैं।

पुतिन के लिए बड़ा झटका

मिसाइल परीक्षण का कथित तौर पर असलफल होना व्लादिमीर पुतिन के लिए बड़ा झटका हो सकता है। सैटेलाइट तस्वीरों से देखा जा सकता है कि घटनास्थल पर अग्निशमन ट्रक खड़े हैं। परमाणु प्रक्षेपण स्थल पर एक विशाल गड्ढा दिख रहा है। हालांकि जानकारों का कहना है कि यह एक तरल ईंधन वाली मिसाइल है, इसलिए लॉन्चिंग साइट पर दुर्घटना प्रक्षेपण गतिविधि का हिस्सा हो सकती है।

By admin