• Thu. Jun 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

लंबे समय तक बैठे रहते हैं तो हो जाएं सावधान, ये बीमारियां हो सकती हैं

Byadmin

Jun 25, 2026


दफ़्तर में लैपटॉप के सामने बैठी एक परेशान महिला

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, एक ही जगह पर लंबे समय तक बैठे रहने से कई बीमारियों का ख़तरा पैदा हो जाता है

ईमेल का जवाब देना हो या वीडियो कॉल अटेंड करना हो, दफ़्तर में पूरा दिन कुर्सी पर बैठे-बैठे ही बीत जाता है.

लेकिन यह आदत हमारी सेहत को नुक़सान पहुँचा रही है. विशेषज्ञ कहते हैं कि लंबे समय तक बैठे रहने से मोटापा, दिल की बीमारी और टाइप 2 डायबिटीज़ का ख़तरा बढ़ सकता है.

यह बात तो सभी जानते हैं कि स्क्रीन से ब्रेक लेना अच्छा है. लेकिन यह साफ़ नहीं है कि काम करते हुए कितनी बार वॉक ब्रेक लेना ज़रूरी है, ताकि शरीर का मूवमेंट बना रहे.

ब्रिटिश जर्नल ऑफ़ स्पोर्ट्स मेडिसिन में छपी एक नई स्टडी में पाया गया है कि हर घंटे पाँच मिनट का वॉक ब्रेक लेना चाहिए. इसे ‘मूवमेंट स्नैक’ कहा गया है.

दफ़्तर में दिन बिताने वाले लोगों के लिए सेहत ठीक रखने का यह सबसे अच्छा और आसान तरीका है. इससे काम भी प्रभावित नहीं होता है.

By admin