• Thu. Jun 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Bihar :राबड़ी देवी को भवन निर्माण विभाग का अल्टीमेटम, बंगला खाली करने के लिए मिले सिर्फ 7 दिन, आखिरी तारीख तय – Bihar Government Gave Last Ultimatum Rabri Devi To Vacate Bungalow For Only Seven Days Bihar News Rjd Party

Byadmin

Jun 25, 2026


पटना स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आधिकारिक आवास को लेकर बिहार सरकार ने कड़ा रुख अपना लिया है। भवन निर्माण विभाग ने 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए 22 जून को अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। विभाग ने सख्त हिदायत देते हुए राबड़ी देवी को 29 जून तक का फिर समय दिया है। विभाग ने साफ तौर पर कहा है कि यदि तय समय-सीमा के भीतर बंगला खाली नहीं किया गया, तो नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 पहले भी दिए गए थे कई नोटिस, पर नहीं हुआ खाली

भवन निर्माण विभाग द्वारा जारी इस अंतिम नोटिस में पुराने पत्रों का भी जिक्र किया गया है। विभाग का कहना है कि यह कोई पहला नोटिस नहीं है। इससे पहले पिछले साल 15 दिसंबर 2025 को भी राबड़ी देवी को यह बंगला खाली करने का नोटिस थमाया गया था। इसके बावजूद 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास को खाली नहीं किया गया। बार-बार मिल रही मोहलत के बाद अब विभाग ने 22 जून के पत्र को आखिरी चेतावनी बताते हुए 29 जून तक हर हाल में कब्जा नए आवंटी को सौंपने का निर्देश दिया है।

यह खबर भी पढ़ें-Patna News : 26-27 को पटना के गांधी मैदान से पटना सिटी के सीधे रास्ते पर यातायात बंद; वैकल्पिक रास्तों पर जाम

राबड़ी देवी ने लिखा था पत्र 

यह बंगला अब सूबे के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित किया जा चुका है। वहीं, राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड स्थित नया आवास आवंटित किया गया है। राबड़ी देवी ने पिछली तारीख को भवन निर्माण विभाग को एक पत्र लिखा था जिसमें इस बात का जिक्र किया गया था कि भवन निर्माण विभाग के द्वारा राबड़ी देवी को 39, हार्डिंग रोड स्थित बंगला आवंटित किया गया है, उसमें कई खामियां हैं। राबड़ी देवी ने इस बात का उल्लेख किया था कि रसोईघर बहुत छोटा है, सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के लिए चारों तरफ व्यवस्था नहीं है। साथ ही लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट होने के बाद उनके लिए अलग कमरे की व्यवस्था होनी चाहिए जहां उनको इन्फेक्शन का डर न हो। फिलहाल अंतिम नोटिस जारी होने के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री के पास केवल 7 दिनों का समय बचा है।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : पटना में आज जुटेंगे दिग्गज, आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर जेपी नड्डा और सीएम सम्राट चौधरी करेंगे हुंकार

By admin