• Thu. Jun 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

वेनेज़ुएला में भीषण भूकंप, हज़ारों लोगों के मारे जाने की आशंका

Byadmin

Jun 25, 2026


भूकंप

इमेज स्रोत, Getty Images

सारांश

  • बुधवार शाम एक मिनट से भी कम समय के अंतराल में दो शक्तिशाली भूकंप आए.
  • पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था, जिसका केंद्र याराकुई राज्य के सैन फेलिपे में था.
  • इसके सिर्फ़ 39 सेकंड बाद दूसरा और अधिक शक्तिशाली भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 7.5 दर्ज की गई.
  • अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि कितनी जनहानि हुई है और नुकसान कितना व्यापक है.
  • आशंका है कि दूसरे बड़े भूकंप के बाद मृतकों की संख्या 10,000 से अधिक हो सकती है.
  • राजधानी काराकास में भी तेज़ झटके महसूस किए गए, जहाँ कई इमारतें गिर गई हैं, पेट्रोल की आपूर्ति बाधित हो गई है और मलबे के नीचे फंसे लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं.
  • गृह मंत्री ने लोगों से अपने घर तुरंत ख़ाली करने की अपील की है.
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

वेनेज़ुएला की राजधानी कराकास में कुछ ही सेकंड के अंतराल पर दो बड़े भूकंप आए. पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था, जबकि दूसरा 7.5 तीव्रता का था.

भूकंप से भारी जनहानि और व्यापक तबाही की आशंका जताई जा रही है. यूनाइटेड स्टेट्स जीयोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, इस बात की 44% आशंका है कि मृतकों की संख्या 10 हज़ार से ज़्यादा हो सकती है.

वेनेज़ुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिगेज़ ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए आपातकाल की घोषणा कर दी है.

इस संबोधन में उनके साथ गृह मंत्री और नेशनल एसेंबली के प्रमुख और उनके भाई जॉर्ज रॉड्रिगेज़ भी मौजूद थे. राष्ट्रपति ने राहत और बचाव कार्यों की निगरानी के लिए एक जनरल को ज़िम्मेदारी सौंपी है.

रॉड्रिगेज़ इसी साल जनवरी से अंतरिम रूप से देश का नेतृत्व कर रही हैं. अपने संबोधन में उन्होंने सबसे पहले वेनेजुएला की जनता से एकजुट रहने की अपील की.

By admin