• Sat. Sep 21st, 2024

24×7 Live News

Apdin News

लेबनान में पेजर ब्लास्ट का क्या है केरल कनेक्शन? 15 साल से तैयारी; कई देशों से बिछाया गया जाल

Byadmin

Sep 21, 2024


लेबनान में हुए पेजर ब्लास्ट के बाद पूरी दुनिया हैरान है। हिजबुल्लाह ने इन धमाकों के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं अमेरिकी एजेंसियों का भी कहना है कि इन पेजर्स को इजरायल ने ही बनवाया था और बीते 15 साल से इस हमले की साजिश चल रही थी। हमले की योजना बनाने में शेल कंपनियां शामिल थीं। खुफिया अधिकारियों ने ही कंपनियां बनाई थीं। इन पेजर ब्लास्ट में कम से कम 20 हिजबुल्लाह के सदस्य मारे गए और हजारों घायल हो गए।

पेजर ब्लास्ट को लेकर केरल में जन्मे एक नॉर्वे के नागरिक का भी नाम सामने आया है। हंगरी की मिडिया के मुताबिक पेजर डील में बुल्गारिया की एक कंपनी शामिल थी जिसका नाम नोर्टा ग्लोबल लिमिटेड है। इस कंपनी के संस्थापक रिनसन जोस हैं जो कि नॉर्वे के नागरिक हैं। केरल में स्थानीय मीडिाय की रिपोर्ट में कहा गया कि रिनसन जोस का जन्म वायनाड में हुआ था और एमबीए करने का बाद वह नॉर्वे चले गए थे। कुछ टीवी चैनल ने उनके रिश्तेदारों से बात भी की।

रिनसन के पिता जोस मूथेदम एक दुकान में दर्जी का काम करते हैं। आसपास के लोग उन्हें टेलर जोस के नाम से जानते हैं। बुल्गारियन सुरक्षा एजेंसी SANS ने जांच के बाद बताया है कि उनके देश से इस तरह का कोई सामान सप्लाई नहीं किया गया। ऐसे में रिनसन जोस को भी क्लीन चिट दे दी है। बता दें कि जिन पेजर्स में ब्लास्ट हुआ है उनपर ताइवान की कंपनी गोल्ड अपोलो का नाम लिखा था। हालांकि गोल्ड अपोलो के सीईओ चिंग कुआंग ने कहा है कि ये उनके प्रोडक्ट नहीं हैं। इनके केवल ब्रैंड का इस्तेमाल किया गया है।

By admin