• Sat. Jun 27th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

वेनेज़ुएला में आए भूकंपों में अब तक 920 लोगों की मौत, अधिकारियों ने और क्या बताया

Byadmin

Jun 27, 2026


वेनेज़ुएला में भूकंप

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है

वेनेज़ुएला में आए भूकंपों में अब तक
920 लोगों की मौत हो गई है और 3,360 अन्य लोग घायल हुए हैं. वेनेज़ुएला की सरकार
ने यह जानकारी दी है.

बचावकर्मी अब भी ज़िंदा बचे लोगों की
तलाश कर रहे हैं, जबकि परिजन अपने प्रियजनों की ख़बर
का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं.

घायलों का इलाज अस्थायी चिकित्सा
केंद्रों में किया जा रहा है. देश के उत्तरी हिस्से में आए दो भीषण भूकंपों के
कारण दर्जनों इमारतें तबाह हो गई हैं, जिनमें
राजधानी कराकास की इमारतें भी शामिल हैं.

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा
कि सैकड़ों अंतरराष्ट्रीय बचावकर्मी देश में पहुँच चुके हैं. इसके अलावा और भी
टीमें रास्ते में हैं.

बुधवार को कुछ ही सेकेंड के अंतराल
में वेनेज़ुएला में दो शक्तिशाली भूकंप आए. दूसरा भूकंप पिछले एक सदी में देश में
आए सबसे शक्तिशाली झटकों में से एक था, जिसकी
तीव्रता 7.5 मापी गई.

अधिकारियों ने कहा कि राजधानी के
उत्तर में स्थित ला गुआइरा क्षेत्र भूकंप से सबसे ज़्यादा प्रभावित हुआ है. यह
राज्य देश के दो प्रमुख बंदरगाहों में से एक है.

इस क्षेत्र में वेनेज़ुएला का मुख्य
हवाई अड्डा भी है. सिमोन बोलीवार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा इस क्षेत्र के
माइकेतिया में है.

कई लोग लापता हैं और बचाव अभियान
जारी रहने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है.

By admin