• Sat. Jul 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू के लिए अभी और करना होगा इंतज़ार? भारत के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने क्या बताया

Byadmin

Jul 4, 2026


वैभव सूर्यवंशी

इमेज स्रोत, Ashley Allen/Getty Images

इमेज कैप्शन, शनिवार को मैनचेस्टर में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच होने जा रहा है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

आयरलैंड सिरीज़ के बाद इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पहले टी-20 मैच में भारत के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह नहीं मिली थी. शनिवार को इस सिरिज़ का दूसरा मैच मैनचेस्टर में खेला जाएगा.

लेकिन भारतीय टीम मैनेजमेंट अब भी इस बात पर चुप्पी साधे हुए है कि वह 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का मौक़ा कब और कहां देगा.

इस सवाल पर शुक्रवार को इंडिया टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने भी जो जवाब दिया, उससे लगा कि मैनेजमेंट के दिमाग़ में कोई और रणनीति चल रही है.

इस बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद इस दूसरे मैच में वैभव को डेब्यू करने का मौक़ा मिले क्योंकि मोर्कल ने मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा कि “अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन जैसे लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नज़रअंदाज़ करना सही नहीं होगा.”

मोर्कल ने ज़ोर देकर कहा कि “भारतीय टीम उन खिलाड़ियों का साथ देने में भरोसा रखती है जो राष्ट्रीय टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन” कर रहे हैं.

By admin