• Sat. Oct 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘वो बहुत गुड लुकिंग थे’, सोनिया गांधी ने एक्स पर साझा कीं राजीव गांधी की यादें तो लोगों ने क्या कहा?

Byadmin

Oct 24, 2026


सोनिया गांधी ने एक्स पर अपना एक वीडियो जारी करके पति राजीव गांधी से जुड़ी यादें साझा की हैं

इमेज कैप्शन, सोनिया गांधी ने एक्स पर अपना एक वीडियो जारी करके पति राजीव गांधी से जुड़ी यादें साझा की हैं

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 8 मिनट

कैंब्रिज के एक छोटे से ग्रीक रेस्तरां में शुरू हुई प्रेम कहानी की यादों के साथ सोनिया गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर अपना डेब्यू किया.

अपनी पहली पोस्ट में उन्होंने राजीव गांधी से पहली मुलाकात और उनके साथ बिताए शुरुआती दिनों को याद किया.

10 नवंबर को अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ़ लव’ के रिलीज होने से पहले सोनिया ने एक्स पर डेब्यू के दौरान अपने पति राजीव गांधी के साथ यादों को साझा किया.

अपनी नई किताब के पन्ने पलटतीं सोनिया गांधी तस्वीरों के सेक्शन को दिखाते हुए कहती हैं, “वास्तव में वे(राजीव) बहुत हैंडसम थे. मगर मुझे उनकी जेंटलनेस छू गई.”

वो आगे कहती हैं, “इंग्लैंड में तब खाना उतना स्वादिष्ट नहीं लगता था, न आज की तरह बहुत से रेस्टोरेंट हुआ करते थे. तो मैं इटैलियन फ़ूड के स्वाद के करीब का खाना तलाशती रहती. उस दौर में हम दोस्तों ने मिलकर एक ग्रीक रेस्टोरेंट खोजा, जहां यूरोपियन और इंडियन स्डूटेंट्स खाने आते थे. वहीं पर मेरी राजीव से मेरी मुलाक़ात हुई.”



By admin