• Wed. Jul 9th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

श्रमिक संगठन क्यों कर रहे हैं आम हड़ताल , किन सेवाओं पर पड़ सकता है असर

Byadmin

Jul 8, 2025


आम हड़ताल

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, देश की 10 प्रमुख ट्रेड यूनियनों ने 9 जुलाई को देशव्यापी आम हड़ताल बुलाई है

भारत की दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और फ़ेडरेशनों के फ़ोरम ने 9 जुलाई यानी बुधवार को देशव्यापी आम हड़ताल का आह्वान किया है.

आम हड़ताल से बैंक और परिवहन समेत कई सार्वजनिक सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका है.

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने चार लेबर कोड्स यानी श्रम संहिताओं को तुरंत रद्द किए जाने की मांग की है. इन संहिताओं को साल 2020 में संसद में तीन कृषि क़ानूनों के तुरंत बाद पास किया गया था.

फ़ोरम ने पहले आम हड़ताल की तारीख़ 20 मई तय की थी लेकिन भारत प्रशासित कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए चरमपंथी हमले के बाद इसे 9 जुलाई के लिए टाल दिया गया था.

By admin