• Wed. May 27th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सऊदी अरब की महत्वाकांक्षी योजनाओं और शाहख़र्ची का कैसे हो रहा है अंत

Byadmin

May 27, 2026


सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान 24 अक्तूबर  2018 को सऊदी अरब की राजधानी रियाद में 'द फ़्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव' को संबोधित करते हुए.

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान 24 अक्तूबर 2018 को सऊदी अरब की राजधानी रियाद में ‘द फ़्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव’ को संबोधित करते हुए.

    • Author, सेबेस्टियन अशर
    • पदनाम, वैश्विक मामलों के संवाददाता
  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 14 मिनट

इतिहास में कई निरंकुश शासक अपने दौर में बड़े-बड़े प्रोजेक्ट बनवाकर गए, जिनके खंडहर आज भी उनकी महिमा की कहानी बयां करते हैं.

इनके निशान मध्य-पूर्व के उपजाऊ मैदानों, पहाड़ों और रेगिस्तानों तक में पाए जा सकते हैं.

लेकिन मौजूदा दौर का एक शासक अपनी कुछ सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं के पीछे सिर्फ़ डिजिटल फुटप्रिंट छोड़ जाएगा.

करीब एक दशक पहले सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने देश में बड़े सुधारों की योजना शुरू की थी. इसे विज़न 2030 नाम दिया गया.

इस योजना के तहत बनने वाली इमारतों को सिर्फ़ सऊदी अरब ही नहीं, बल्कि दुनिया के लिए भी नए तकनीकी चमत्कारों की तरह देखा गया.

By admin