• Sat. Sep 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तानी मीडिया ने मक्का समझौते पर उठाए सवाल

Byadmin

Sep 12, 2026


तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोआन (बाएं), सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (बीच में) और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ (दाएं) 7 अगस्त, 2026 को सऊदी अरब के मक्का में एक त्रिपक्षीय संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करते हुए.

इमेज स्रोत, TUR Presidency /Murat Cetinmuhurdar/Anadolu via Getty Images

इमेज कैप्शन, तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोआन (बाएं), सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (बीच में) और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ (दाएं) 7 अगस्त, 2026 को सऊदी अरब के मक्का में एक त्रिपक्षीय संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करते हुए.

    • Author, बीबीसी मॉनिटरिंग
  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 5 मिनट

पाकिस्तान के प्रमुख अखबारों ने सऊदी अरब पर हूती हमलों को लेकर चिंता ज़ाहिर की है और सवाल उठाया है कि हालिया मक्का रक्षा समझौते के तहत क्या इस्लामाबाद क्षेत्रीय युद्ध में फंस सकता है.

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख़्वाजा आसिफ़ ने बीते 8 सितंबर चेतावनी दी थी कि यह समझौता सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान को इस बात के लिए बाध्य करता है कि किसी एक सदस्य पर हमला सभी सदस्यों पर हमला माना जाएगा.

उन्होंने कहा था कि किसी भी ‘बिना उकसावे की आक्रामकता’ या यमन संघर्ष के सऊदी अरब तक फैलने की स्थिति में यह समझौता लागू किया जा सकता है.

जियो न्यूज के एक टीवी कार्यक्रम में आसिफ़ के हवाले से कहा गया कि समझौते के प्रावधानों को लेकर ‘कोई अस्पष्टता नहीं’ है.

By admin