• Fri. Apr 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सऊदी अरब में पाकिस्तानी सेना, क्या अमेरिका से निराश हैं खाड़ी देश?

Byadmin

Apr 17, 2026


10 अप्रैल, 2026 को इस्लामाबाद के 'रेड ज़ोन' इलाके में पाकिस्तानी सैनिक पहरा दे रहे हैं.

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, 10 अप्रैल, 2026 को इस्लामाबाद के ‘रेड ज़ोन’ इलाके में पाकिस्तानी सैनिक. (सांकेतिक तस्वीर)

कुछ दिन पहले पाकिस्तान के लड़ाकू विमान और सैन्य बल सऊदी अरब पहुंचे. यह तैनाती दोनों देशों के बीच पिछले साल हुए रक्षा समझौते का हिस्सा मानी जा रही है.

इस समझौते के तहत दोनों में से किसी एक देश पर हमला दूसरे देश पर भी हमला माना जाएगा और सैन्य रूप से दूसरा देश उस देश की मदद करेगा जिस पर हमला हुआ है.

यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ, जब पाकिस्तान ईरान-अमेरिका वार्ता की मेज़बानी कर रहा है, जिसका उद्देश्य ईरान जंग ख़त्म करने का रास्ता निकालना है.

हालांकि बातचीत के पहले चरण में कोई रास्ता नहीं निकला है, लेकिन आने वाले दिनों में दूसरे दौर की बातचीत होने की ख़बरें हैं.

सऊदी रक्षा मंत्रालय ने साफ़ किया कि पाकिस्तानी सेना की तैनाती संयुक्त रक्षा सहयोग को मज़बूत करने के अलावा क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के तहत की गई है.

By admin