• Mon. Jul 6th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘सतलुज’ के ओटीटी से हटने पर दिलजीत बोले, ‘ये तो हद ही हो गई’ कौन हैं जसवंत सिंह खालड़ा जिन पर बनी फ़िल्म

Byadmin

Jul 6, 2026


ਜਸਵੰਤ ਸਿੰਘ ਖਾਲੜਾ

इमेज स्रोत, KHALRA MISSION ORGANISATION/FACEBOOK

इमेज कैप्शन, जसवंत सिंह खालड़ा का जन्म 2 नवंबर 1952 को अमृतसर में हुआ था

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 10 मिनट

अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने अपनी फ़िल्म ‘सतलुज’ के ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म ज़ी-5 से हटने पर अफ़सोस ज़ाहिर किया है लेकिन साथ ही कहा कि उन्हें पहले से ही इस बात का अंदेशा था.

दिलजीत ने इंस्टाग्राम लाइव पर कहा, “कई लोगों को लग रहा था कि संडे को आराम से फ़िल्म देखेंगे. मुझे भी लग रहा था कि फ़िल्म को मंडे तक हटा देंगे लेकिन फ़िल्म संडे शाम ही हटा दी गई.”

दिलजीत ने कहा, “मुझे पहले से ही लग रहा था कि ऐसा होगा. जिसकी (जसवंत सिंह खालड़ा) आवाज़ को 1995 में भी दबाया गया और आज 2026 है. कमाल की बात है. हद हो गई है. हम 2026 में जी रहे हैं और कहां खड़े हैं. आज भी आप बात नहीं करने दे रहे हो. कोर्ट ने जो फ़ैसले दिए हैं हम उसी पर बात कर रहे हैं. कोई नई बात नहीं कर रहे हैं. ये बात मेरी समझ से पूरी तरह बाहर है.”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे इस बात की ख़ुशी है कि ये फ़िल्म कुछ लोगों तक पहुंच गई है. ये लोगों की फ़िल्म है. ये रुक नहीं सकती.”

मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित दिलजीत दोसांझ की फ़िल्म ‘सतलुज’ नाम से ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म ज़ी-5 पर तीन जुलाई को रिलीज़ हुई थी, लेकिन पांच जुलाई को इसे प्लेटफ़ॉर्म से हटा दिया गया.

By admin