• Sat. May 23rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

समझौते की कोशिशों के बीच क्या अमेरिका, ईरान पर दोबारा हमला करने वाला था?

Byadmin

May 23, 2026


डोनाल्ड ट्रंप

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, एक रिपोर्ट में कहा गया कि अंतिम समय में ट्रंप प्रशासन ने कोई फ़ैसला नहीं लिया

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

अमेरिका में बीबीसी न्यूज़ के पार्टनर सीबीएस न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, कूटनीतिक प्रयासों के बीच अमेरिका ईरान पर नए हमले करने की तैयारी कर रहा था?

सीबीएस न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्लानिंग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि ट्रंप प्रशासन शुक्रवार को नए हमलों की तैयारी कर रहा था, लेकिन शुक्रवार शाम तक इस पर कोई आख़िरी फैसला नहीं लिया गया था.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक संदेश में बताया कि ‘सरकारी काम’ की वजह से वह शनिवार को अपने बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे.

उन्हें वीकेंड न्यू जर्सी में अपने गोल्फ़ रिज़ार्ट में बिताना था. लेकिन वह व्हाइट हाउस वापस लौट आए.

सीबीएस न्यूज़ को कई सूत्रों ने यह भी बताया है कि अमेरिकी सेना और इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट के कुछ सदस्यों ने संभावित नए हमलों को देखते हुए अपनी छुट्टियां रद्द कर दी हैं.

By admin