• Thu. Jul 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सरला भट्ट: वो कश्मीरी पंडित नर्स जिनकी 36 साल पहले हुई थी हत्या, अब चार्जशीट दाख़िल होने पर क्या कह रहा परिवार

Byadmin

Jul 2, 2026


सरला भट्ट

इमेज स्रोत, Sarla bhat family

इमेज कैप्शन, साल 1990 में सरला भट्ट की हत्या हुई थी

कश्मीरी पंडित नर्स सरला भट्ट की हत्या का मामला 36 साल बाद एक बार फिर सुर्ख़ियों में है. दरअसल इस मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से चार्जशीट दाख़िल की गई है.

लेकिन परिवारवालों का कहना है कि इस चार्जशीट का उनके बुजुर्ग माता-पिता के लिए अब “कोई मतलब नहीं” है.

सरला की मौसी के बेटे प्रेदिमन कृष्ण भट्ट ने बताया, “उन्हें 36 साल तक न्याय नहीं मिला, तो अब उनके लिए इस प्रक्रिया का कोई मतलब नहीं है.”

उन्होंने यह भी कहा, “एक कहावत है कि न्याय में देरी का मतलब न्याय न मिलना है. चार्जशीट से शायद उम्मीद की एक किरण जगी तो है कि सरला के क़ातिलों को सज़ा मिलेगी, लेकिन उनके माता-पिता को न्याय नहीं मिला. अगर उनकी आत्मा को अब शांति मिल जाए, जैसा कि हमारे (हिंदू) धर्म में माना जाता है, तो यही काफ़ी होगा.”

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को एक प्रेस नोट जारी करके बताया है कि इस मामले में एंटी-टेररिज्म कोर्ट में 737 पन्नों की चार्जशीट दायर की गई है. जिसमें कहा गया है कि भट्ट का अपहरण प्रतिबंधित संगठन जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ़) के चरमपंथियों ने किया था.

By admin