• Sat. May 16th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

साँप अगर आपकी वॉशिंग मशीन या गाड़ी में घुस जाए तो जानिए क्या करना चाहिए

Byadmin

May 16, 2026


साँप

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, गाड़ियों में साँप घुसने की घटनाएं कई बार सुनने को मिलती हैं

हैदराबाद के एक रेस्तरां में पिछले हफ़्ते फिश टैंक के अंदर सांप मिलने के बाद ‘फ्रेंड्स ऑफ स्नेक्स सोसाइटी’ के सदस्यों को बचाव के लिए बुलाया गया था.

संस्था ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इस रेस्क्यू का वीडियो साझा किया. माना गया कि भीषण गर्मी के बीच ठंडी जगह की तलाश में सांप इमारत के अंदर आया और फिश टैंक में शरण ले ली.

इसी तरह, पिछली जनवरी में मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित एक घर की ग्राउंड फ्लोर पर एक कोबरा मिला था.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह सांप वॉशिंग मशीन के अंदर छिपा हुआ था और उसे शहरी वन्यजीव बचाव कार्य से जुड़े एक सदस्य की मदद से सुरक्षित निकाला गया.

इस तरह घरों की दरारों और छिपे कोनों, वॉशिंग मशीनों, दोपहिया-चारपहिया गाड़ियों, फिश टैंक और लंबे समय से पड़े सामान के ढेरों के नीचे सांप मिलने की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं.

By admin