• Thu. May 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सांसद इक़रा हसन की यूपी पुलिस से तक़रार, क्या है पूरा मामला

Byadmin

May 21, 2026


वह एक लड़के की हत्या के मामले में मृतक के परिवार के साथ डीआईजी दफ़्तर में जांच की गुहार लगाने पहुंची थीं

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, इक़रा हसन का कहना था कि वह एक लड़के की हत्या के मामले में मृतक के परिवार के साथ डीआईजी दफ़्तर में जांच की गुहार लगाने पहुंची थीं

  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 7 मिनट

उत्तर प्रदेश के कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इक़रा हसन मंगलवार को सहारनपुर में पुलिस से तक़रार करती नज़र आईं.

सहारनपुर पुलिस ने इक़रा हसन के साथ आए कुछ समर्थकों को हिरासत में लिया और उनके ख़िलाफ़ शांति व्यवस्था भंग करने और यातायात को प्रभावित करने के आरोप में निरोधात्मक कार्रवाई भी करते हुए जेल भी भेजा.

सोशल मीडिया पर साझा किए गए कई वीडियो में इक़रा हसन पुलिस कार्यालय में समर्थकों के साथ बैठी दिख रही हैं.

पुलिस अधिकारी को संबोधित करते हुए इक़रा कहती हैं, “आपके गेट पर खड़ा होना भी गुनाह है, आपके पास फ़रियाद लेकर आ सकते हैं या नहीं, सभी को कमज़ोर समझ रखा है आपने, क्या करोगे, गोली चला दोगे, फांसी दे दोगे?”

इक़रा हसन अपने साथ आए और हिसारत में लिए गए लोगों के बारे में पुलिस से जानकारी मांग रही थीं.

By admin