• Wed. Oct 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

साइक्लोन ‘अर्नब’ की गंभीरता बढ़ी, इन राज्यों में बहुत तेज़ बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने लोगों से क्या कहा?

Byadmin

Oct 28, 2026


मंगलवार को बापटला में चक्रवाती तूफ़ान अर्नब की चेतावनी के बाद सूर्यलंका बीच पर समुद्र में ख़राब हालात के बीच मछली पकड़ने की गतिविधियां बंद कर दी गई हैं

इमेज कैप्शन, मंगलवार को बापटला में चक्रवाती तूफ़ान अर्नब की चेतावनी के बाद सूर्यलंका बीच पर समुद्र में ख़राब हालात के बीच मछली पकड़ने की गतिविधियां बंद कर दी गई हैं
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक़ बहुत भीषण चक्रवाती तूफ़ान ‘अर्नब’ तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा की ओर बढ़ रहा है.

आईएमडी ने 27 और 28 अक्तूबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और ओडिशा में कहीं-कहीं बेहद भारी बारिश की चेतावनी दी है. 28 अक्तूबर को छत्तीसगढ़ में भी कहीं-कहीं बेहद भारी बारिश हो सकती है.

आईएमडी के मुताबिक़ तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 27-28 अक्तूबर को गरज-चमक के साथ 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं.

ओडिशा में 27 अक्तूबर को 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलने और झोंकों के साथ इसकी रफ़्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है.

28 अक्तूबर को यहां हवा की रफ़्तार 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों के साथ 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

By admin