• Sat. Oct 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

साड़ी में नंगे पैर नौकरी की ट्रायल दौड़ पूरी करने वाली कविता महतो को जानिए

Byadmin

Oct 10, 2026


चार अक्तूबर को साड़ी पहने दौड़तीं कविता देवी का वीडियो वायरल हो गया था

इमेज कैप्शन, चार अक्तूबर को साड़ी पहने दौड़तीं कविता देवी का वीडियो वायरल हो गया था

नंगे पैर साड़ी में एक ग्रामीण महिला के दौड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.

पहली नज़र में किसी फ़िल्म का दृश्य लगने वाला ये वीडियो झारखंड की कविता महतो का है. वह रामगढ़ ज़िले के सिद्धो-कान्हू मैदान में दौड़ी थीं.

यह होमगार्ड भर्ती के लिए आयोजित 16 सौ मीटर दौड़ के फ़्री ट्रायल के दौरान का वीडियो है. इसे देखने के बाद कविता महतो की जमकर तारीफ़ हो रही है. वह एक गृहणी हैं और उनके पति की मौत हो चुकी है.

मॉडर्न स्पोर्ट्स शूज़, ट्रैक सूट और पेशेवर ट्रेनिंग किट के बिना 1600 मीटर की यह दौड़ कविता देवी ने साड़ी पहनकर और नंगे पैर ही पूरी कर ली.

पहली बार दौड़ में लिया हिस्सा

ट्रेनर अंकित अग्रवाल ने वीडियो वायरल होने के बाद कविता को फ़्री ट्रेनिंग देना शुरू किया है

इमेज कैप्शन, ट्रेनर अंकित अग्रवाल ने वीडियो वायरल होने के बाद कविता को फ़्री ट्रेनिंग देना शुरू किया है

झारखंड के रामगढ़ ज़िले में आगामी 24 अक्तूबर से पाँच नवंबर के बीच होमगार्ड के 284 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रस्तावित है.

By admin