• Tue. Sep 15th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सिडनी स्वीनी के विज्ञापन के ख़िलाफ़ आईं महिला खिलाड़ी, ‘खेलों में महिलाएं ऐसी दिखती हैं’

Byadmin

Sep 15, 2026


नोविग के विज्ञापन में सिडनी स्वेनी को बेसबॉल बैट पकड़े हुए दिखाया गया है.

इमेज स्रोत, Novig

इमेज कैप्शन, इस विज्ञापन में सिडनी स्वीनी लगभग नग्न हैं, लेकिन उन्होंने अपने शरीर के कुछ हिस्सों को खेल के विभिन्न उपकरणों से ढंका हुआ है

महिला एथलीटों ने अभिनेत्री सिडनी स्वीनी वाले एक विवादास्पद स्पोर्ट्स गैंबलिंग विज्ञापन के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई है.

यह विज्ञापन ऑनलाइन वायरल हो गया है. इसमें अमेरिकी अभिनेत्री सिडनी स्वीनी ने कोई कपड़े नहीं पहने हैं और उन्होंने अपने शरीर के कुछ हिस्सों को खेल के अलग-अलग सामान से ढंका हुआ है.

इस विज्ञापन पर तीखी प्रतिक्रिया हुई है. कई महिला एथलीटों ने खेलों में महिलाओं के शरीर को सेक्शुअली पेश किए जाने की आलोचना की है.

उनका कहना है कि खेलों में महिलाओं को उनकी उपलब्धियों के बजाय उनके जिस्म, उनकी शक्ल-सूरत के आधार पर देखा जा रहा है.

‘सिडनी स्वीनी, खेलों में महिलाएं ऐसी दिखती हैं’

एथलीट एमी हंट ने इस विज्ञापन की आलोचना की है

इमेज स्रोत, Mattia Ozbot/World Athletics via Getty Images

इमेज कैप्शन, एथलीट एमी हंट ने इस विज्ञापन की आलोचना की है

एमी हंट इस साल की शुरुआत में चार बार की यूरोपीय चैंपियन बनी थीं. रविवार को उन्होंने बुडापेस्ट में अल्टीमेट चैंपियनशिप के 200 मीटर फ़ाइनल में 22.10 सेकंड का सीज़न का अपना सबसे अच्छा समय दिया. वह चौथे स्थान पर रहीं.

By admin