• Fri. May 29th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सिद्धारमैया ने छोड़ी कर्नाटक के सीएम की कुर्सी, डीके शिवकुमार होंगे अगले मुख्यमंत्री

Byadmin

May 29, 2026


गुरुवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए. उनके साथ बैठे हैं  उपमुख्यमंत्री डीके. शिवकुमार और मंत्री जी. परमेश्वर.

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, गुरुवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए. उनके साथ बैठे हैं उपमुख्यमंत्री डीके. शिवकुमार और मंत्री जी. परमेश्वर.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पार्टी आलाकमान से किए गए अपने वादे के मुताबिक़ अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है.

इससे पहले उन्होंने संकेत दिया था कि वह कांग्रेस आलाकमान की बात मानेंगे और अपने पद से इस्तीफ़ा दे देंगे.

उन्होंने 2013 से 2018 तक मुख्यमंत्री का पूरा पांच वर्षीय कार्यकाल पूरा किया था और 20 मई को अपने दूसरे कार्यकाल के तीन वर्ष भी पूरे किए.

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सिद्धारमैया ने कर्नाटक के राज्यपाल के विशेष सचिव प्रभु शंकर को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है. राज्यपाल थावरचंद गहलोत, जो राज्य से बाहर हैं, आज रात लौट रहे हैं.

इस्तीफ़े की घोषणा करते हुए सिद्धारमैया ने कहा, “मैंने आज अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है. मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे यह अवसर दिया.”

By admin