• Fri. May 29th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पाकिस्तान और चीन के समझौते में कश्मीर का ज़िक्र, भारत के एतराज़ के पीछे 63 साल पुराना विवाद

Byadmin

May 29, 2026


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ 23 से 26 मई तक चीन की आधिकारिक यात्रा पर गए थे.

इमेज स्रोत, GOVERNMENT OF PAKISTAN

इमेज कैप्शन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ 23 से 26 मई तक चीन की आधिकारिक यात्रा पर गए थे

पाकिस्तान और चीन के बीच साल 1963 में हुए सीमा समझौते की भारत में एक बार फिर चर्चा हो रही है.

एक तरफ़ पाकिस्तान और चीन सीमा पार जल-सहयोग की बात कर रहे हैं तो दूसरी तरफ़ भारत इस बात को सिरे से मानने से ही इनकार कर रहा है कि चीन और पाकिस्तान के बीच कोई साझा सीमा मौजूद है.

भारत की यह प्रतिक्रिया हाल के दिनों में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ के चीन दौरे के बाद जारी संयुक्त बयान के बाद आई है.

भारत को इस बयान में शामिल कश्मीर और जल संसाधनों से जुड़े हवालों पर एतराज़ है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ 23 से 26 मई तक चीन की आधिकारिक यात्रा पर गए थे. इस दौरे के अंत में चीन और पाकिस्तान की ओर से एक संयुक्त घोषणापत्र जारी किया गया.

By admin