• Wed. Jul 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सीजेपी आंदोलन : क्या मोदी सरकार के ख़िलाफ़ कांग्रेस के लिए मौक़ा है?

Byadmin

Jul 22, 2026


राहुल गांधी, प्रियंका गांधी

इमेज स्रोत, Arvind Yadav/Hindustan Times via Getty Images

20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के ‘संसद चलो’ प्रदर्शन और प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई ने शिक्षा व्यवस्था और सरकार की जवाबदेही के मुद्दे को राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में ला खड़ा किया.

कांग्रेस, सपा, टीएमसी, शिवसेना (उद्धव ठाकरे), एनसीपी, आम आदमी पार्टी और बीजेडी समेत कई विपक्षी दल प्रदर्शनकारियों के समर्थन में सामने आए हैं और केंद्र सरकार से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग की है.

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के मंगलवार को पीएम आवास के बाहर दिए गए धरने के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उन पर छात्रों के मुद्दे का राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया है. हालांकि, उन्होंने दावा किया है कि सरकार नीट के मुद्दे पर संसद में चर्चा करने के लिए सौ फ़ीसदी तैयार है.

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या कॉकरोच जनता पार्टी के इस प्रदर्शन के ज़रिए संयुक्त विपक्ष को बीजेपी के ख़िलाफ़ एक नया राजनीतिक मंच मिल गया है या फिर यह एक अस्थायी गोलबंदी भर है? सवाल यह भी है कि इस गति का राजनीतिक लाभ किस दल को मिल सकता है?

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin