• Tue. Jul 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सीजेपी का ‘चलो संसद’ मार्च, आरएएफ़ जवानों का समर्थकों पर लाठी चार्ज

Byadmin

Jul 20, 2026


दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी

इमेज स्रोत, Getty Images

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरभ दास ने दावा किया है कि उनकी पुलिस से बातचीत चल रही है.

सीजेपी के प्रवक्ता ने यह दावा ऐसे समय में किया है, जब दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर प्रदर्शन चल रहा है और प्रदर्शनकारी संसद मार्च करना चाहते हैं.

हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस मार्च की अनुमति नहीं दी है.

जबकि कॉकरोच जनता पार्टी का कहना है कि वो हर हाल में संसद तक शांतिपूर्ण मार्च करेंगे. सीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “ज़ोरदार बारिश और भारी सुरक्षा…लेकिन आज कॉकरोच को कोई नहीं रोक पाएगा.”

जंतर-मंतर पर मौजूद बीबीसी संवाददाता दिलनवाज़ पाशा ने बताया कि वहां सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ जुटी है.



By admin