• Tue. Jul 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

गुजरात में 2212 करोड़ रुपये की जब्त ड्रग्स को किया गया नष्ट, 877 मामले दर्ज

Byadmin

Jul 21, 2026


पीटीआई, भरूच। पिछले एक साल में गुजरात के अलग-अलग हिस्सों से जब्त की गई लगभग 2,212 करोड़ रुपये की ड्रग्स को नष्ट कर दिया गया। ये ड्रग्स स्थानीय पुलिस, सीआईडी और एटीएस ने जब्त किए थे। इसके लिए 877 मामले दर्ज किए गए थे।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी की मौजूदगी में पर्यावरण नियमों के अनुसार वैज्ञानिक तरीके से ड्रग्स को नष्ट किया गया। संघवी ने कहा कि गुजरात पुलिस ड्रग्स कार्टेल और ड्रग्स बेचने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़े हुए है।

ड्रग्स तस्करों का लगातार फर्दाफाश हो रहा है। यही नहीं युवाओं को ड्रग्स से दूर रखने के लिए सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि गुजरात के हर कोने में पुलिस ड्रग्स कार्टेल और ड्रग्स बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पिछले साल अक्टूबर में दो हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की ड्रग्स नष्ट की गई थी। जबकि इस बार 2,212 करोड़ रुपये की ड्रग्स नष्ट की गई।

वहीं, वित्त मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन) ने 12 करोड़ ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट की एक खेप की अवैध तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया।

इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक बेंगलुरु का और दो कोच्चि निवासी हैं। पूरी खेप को दिल्ली के एक गोदाम से जब्त किया गया।

By admin