• Tue. Jul 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

विदेशी मीडिया सीजेपी के संसद मार्च में जुटी भारी भीड़ को किस संकेत के रूप में देख रहा है?

Byadmin

Jul 21, 2026


नई दिल्ली सीजेपी

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, 20 जुलाई को दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन में पुलिस की कार्रवाई पर भी कई सवाल उठ रहे हैं

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

नरेंद्र मोदी सरकार के ख़िलाफ़ लंबे समय बाद सोमवार को इस पैमाने पर युवाओं का ग़ुस्सा सड़कों पर दिखा.

हज़ारों की संख्या में सड़कों पर उतरे युवा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर संसद की तरफ़ मार्च कर रहे थे.

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें भी हुईं. दर्जनों की संख्या में प्रदर्शनकारी ज़ख़्मी भी हुए हैं.

प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का था लेकिन इसमें वैसे लोग भी शामिल हुए जो सरकार की नीतियों से नाराज़ थे. इस विरोध प्रदर्शन की कवरेज अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी बड़े पैमाने पर की गई है.

अमेरिकी मीडिया आउटलेट ब्लूमबर्ग ने लिखा है कि आंदोलन के सबसे प्रमुख समर्थक, 59 वर्षीय सोनम वांगचुक, को प्रदर्शन स्थल से बलपूर्वक हटाए जाने से लोगों की नाराज़गी और बढ़ गई. सोमवार दोपहर तक संसद परिसर की ओर जाने वाली कई प्रमुख सड़कों पर प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ जमा हो गई.

By admin