• Tue. Jul 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अभिजीत दीपके ने सीजेपी समर्थकों से माफ़ी मांगी, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Byadmin

Jul 21, 2026


सीजेपी विरोध प्रदर्शन

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, अभिजीत दीपके का मानना है कि उनके स्तर से विरोध प्रदर्शन में तैयारी और बेहतर हो सकती थी

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

20 जुलाई के ‘चलो संसद’ मार्च के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने समर्थकों से माफ़ी मांगी है. उन्होंने विशेष रूप से उन लड़कियों का ज़िक्र किया, जिन्हें कथित तौर पर पुलिसकर्मियों ने पीटा.

अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा, “मैं अपने सभी समर्थकों, ख़ासकर उन लड़कियों से माफ़ी मांगता हूं, जिन्हें पुरुष पुलिस अधिकारियों ने बेरहमी से पीटा. हम इससे बेहतर कर सकते थे. दिल्ली पुलिस की अमानवीय कार्रवाई से आपको बचाने के लिए मैं और बेहतर कर सकता था.”

वहीं, एनडीए सांसदों की बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मीडिया को प्रधानमंत्री के संबोधन की जानकारी दी.

किरेन रिजिजू ने कहा, “नीट परीक्षा के बारे में प्रधानमंत्री ने बताया कि गड़बड़ी की ख़बरें मिलने पर सरकार ने तुरंत कार्रवाई की, तेरह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.”

दीपके ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार ने छात्रों की मौतों का जवाब देने के बजाय एक मंत्री की रक्षा को प्राथमिकता दी.

By admin