• Fri. May 29th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सीबीएसई में रिकॉर्ड संख्या में रीचेक आवेदन, छात्र किस बात से नाराज़ हैं?

Byadmin

May 29, 2026


सीबीएसई स्टूडेंट्स

इमेज स्रोत, Chinmaya Sharma/Hindustan Times via Getty Image

इमेज कैप्शन, पोर्टल में गड़बड़ियों के बावजूद चार लाख से ज्यादा स्टूडेंट ने अपनी कॉपी दोबारा चेक कराने (री-इवेल्यूट) से जुड़े आवेदन सीबीएसई को भेजे हैं (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सीबीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद कॉपी जांचने की नई प्रक्रिया ऑनस्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) पर सवाल उठ रहे हैं. विपक्ष ने इस व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है.

इसी बीच, 2 जून को एक संसदीय स्थायी समिति ने सीबीएसई को नई मूल्यांकन प्रणाली पर जवाब देने के लिए बुलाया है.

वहीं, 4 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने अपनी कॉपी दोबारा जांचने के लिए आवेदन किया है.

सीबीएसई के अनुसार, इस साल 12वीं की परीक्षा में 17 लाख 68 हजार 962 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. इनमें से 4 लाख 4 हजार 319 स्टूडेंट्स ने री-इवेल्यूशन के लिए आवेदन किया है. यानी करीब 22.85 फीसदी स्टूडेंट्स ने पुनर्मूल्यांकन की मांग की है.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin