• Mon. May 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सुप्रीम कोर्ट में त्विषा शर्मा केस की सुनवाई शुरू, अदालत ने कहा- ‘नैरेटिव गढ़ा जा रहा है’

Byadmin

May 25, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट त्विषा शर्मा की मौत के मामले की सुनवाई कर रहा है। त्विषा 12 मई को अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिली थीं। उनकी शादी वकील समर्थ सिंह से हुए अभी सिर्फ पांच महीने ही हुए थे।

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल एम. पांचोली की बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है। इस मामले को एक युवा लड़की की उसके ससुराल में हुई अप्राकृतिक मौत में कथित संस्थागत पक्षपात और प्रक्रियागत विसंगतियां शीर्षक के तहत सूचीबद्ध किया गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने त्विषा शर्मा मामले की सुनवाई शुरू कर दी है। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा कि वे इस मुद्दे को जिस तरह से संभाला गया है, उससे दुखी हैं। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि हमें अपने सिस्टम पर विश्वास है लेकिन हम चाहते हैं कि मामले की जांच एक स्वतंत्र एजेंसी करे।

By admin