• Mon. May 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

फाल्टा सीट पर बीजेपी की भारी जीत के टीएमसी और सीपीएम के लिए क्या मायने हैं?

Byadmin

May 25, 2026


फाल्टा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार देबांग्शु पांडा को क़रीब 71 प्रतिशत वोट हासिल हुए

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, फाल्टा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार देबांग्शु पांडा को क़रीब 71 प्रतिशत वोट हासिल हुए

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार देबांग्शु पांडा को 1 लाख 9 हज़ार से भी ज़्यादा वोटों से जीत हासिल हुई.

उनकी जीत हैरान करती भी नहीं है, क्योंकि तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर ख़ान ने आख़िरी लम्हों में अपना नाम वापस ले लिया.

लेकिन हैरान करने वाली बात ये रही कि एक ऐसी सीट जहां अच्छी ख़ासी संख्या मुस्लिम मतदाताओं की है वहां बीजेपी उम्मीदवार को 71 प्रतिशत वोट मिले.

राज्य में हाल ही में हुए चुनाव में हार के बाद लगातार ख़बरें आ रही हैं कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है.

मालदा ज़िले के वरिष्ठ नेता और पूर्व पर्यटन मंत्री कृष्णेंदु नारायण चौधरी, टीएमसी के वरिष्ठ नेता अतिन घोष समेत पार्टी के कई नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई है और उनके काम-काज करने के तरीकों से असहमति जताई.

By admin